{"_id":"6343019d9fe27e50396bbc17","slug":"iit-bhu-11th-convocation-todaye-gold-will-shine-in-neck-of-future-engineers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: भावी इंजीनियरों के गले में आज दमकेगा सोना, 54 मेधावियों को मिलेंगे 105 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: भावी इंजीनियरों के गले में आज दमकेगा सोना, 54 मेधावियों को मिलेंगे 105 स्वर्ण पदक
Mon, 10 Oct 2022 07:01 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:01 AM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज स्वतंत्रता भवन में होगा। नीति आयोग के सदस्य और जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू दीक्षांत समारोह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में 11वें दीक्षांत समारोह का रविवार को स्वतंत्रता भवन में रिहर्सल किया गया। स्वर्ण पदक पाने वाले वाले मेधावियों को मुख्य समारोह से जुड़ी जानकारी दी गई। सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले समारोह में इस बार 54 मेधावियों में 105 मेडल बांटे जाएंगे जबकि 1497 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। समारोह में नीति आयोग के सदस्य और जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर के चैयरमैन पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन करेंगे।
विज्ञापन
1497 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधियां
आईआईटी बीएचयू निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि समारोह में कुल 1497 छात्रों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमे 791 बीटेक, 271 आईडीडी, 299 एमटेक/एमफार्मा और 42 एमएससी के छात्रों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में 94 से अधिक शोधार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन