फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 114 academic trips of scientists to 34 countries no one went Turkey this session

IIT BHU: वैज्ञानिकों की 34 देशों में 114 एकेडमिक यात्राएं, इस सत्र में तुर्किये नहीं गया कोई; पढ़ें ये जानकारी

Sun, 25 May 2025 04:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 May 2025 04:51 PM IST
सार

पिछले साल की अपेक्षा इस बार दाैरे काफी कम हुए हैं। अमेरिका की बात की जाए तो यह नंबर एक रिसर्च-एकेडमिक डेस्टिनेशन बना हुआ है। अमेरिका जाने वाले प्रोफेसरों की संख्या आधी हो गई है।

विज्ञापन
IIT BHU 114 academic trips of scientists to 34 countries no one went Turkey this session
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू से अमेरिका जाने वालों की संख्या आधी होने के बावजूद प्रोफेसरों के लिए अमेरिका नंबर एक रिसर्च-एकेडमिक डेस्टिनेशन बना हुआ है। एक साल में अमेरिकी यात्राएं 22 से घटकर 12 पर आ गई हैं। इस बार तुर्किये और रूस का एक भी दौरा नहीं हुआ। जबकि पिछले साल दोनों देशों में एकेडमिक दौरे हुए थे।

विज्ञापन


 आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने 2024-25 में 34 देशों की 114 यात्राएं कीं। 2023-24 में 46 देशों में 149 विदेशी यात्राएं हुईं थीं। 12 देश और 33 यात्राएं भी कम हुईं हैं। 50 फीसदी गिरावट अमेरिका जाने वालों की आई है। चीन की यात्रा दो से बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन


संस्थान के वैज्ञानिक 2023-24 में 44 बार और 2024-25 में कुल 52 यूरोप पहुंचे। जबकि पिछले साल पूर्वी एशिया के चार देशों में 35 यात्राएं और इस बार कुल 32 यात्राएं हुई हैं। एक साल में जापान यात्रा 16 से 9 पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे पूर्वी एशिया के चार देशों में 32 और यूरोप में 50 के आसपास एकेडमिक और रिसर्च यात्राएं हुईं। इस साल जापान के 9 के अलावा चीन और ताइवान में 8-8, वहीं साउथ कोरिया के कुल सात वैज्ञानिक दौरे हुए। 9 कार्यक्रमों में संस्थान के प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। 

यहां 2 से 7 यात्राएं: दक्षिण कोरिया की 7, फ्रांस की 6, कनाडा में 5, ग्रीस में 5, यूके की 4, नेपाल में 3, जर्मनी में 3 यात्राएं हुईं। वहीं स्पेन, ऑस्ट्रिया, मलेशिया, यूएई, हंगरी और पोलैंड की 2-2 यात्राएं हुईं। 

2024-25 में इन देशों की यात्रा
एस्टोनिया, यूरोपियन यूनियन, लक्जमबर्ग, कंबोडिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, बोलाेग्ना, स्वीडन, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड। इटली में 8, साउथ कोरिया और फ्रांस में 7-7, कनाडा और ग्रीस में 5-5 यात्राएं हुईं। यूके, ग्रीस, ताइवान, चीन, स्पेन, ऑस्ट्रिया, हंगरी, पोलैंड, नेपाल, जर्मनी की 2-3 यात्राएं हुईं। 

2023-24 :  एस्टोनिया, इजराइल, कनाडा, सर्बिया, फिलीपींस-2, क्रोएशिया, हांगकांग, रोमानिया, आर्मेनिया, डेनमार्क-2, यूएई-4, काठमांडू, मिस्र, नीदरलैंड, थाईलैंड-2, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, हनोई, फिनलैंड, तुर्किये, रूस।

2023-24 में विदेश यात्राएं
अमेरिका-22
जापान-16 
जर्मनी-9
ऑस्ट्रेलिया-9
सिंगापुर-9

2024-25 में विदेश यात्राएं
अमेरिका-12
फिनलैंड-9
इटली-9
जापान-9
ताइवान-8
चीन-8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed