फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मोदी के संसदीय इलाके में नामांकन करने पहुंचा 'मुर्दा'

Thu, 16 Feb 2017 08:43 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 16 Feb 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
i am alive candidate submit his nomination form, know the story of man
‘मैं जिंदा हूं’ प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कचहरी परिसर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। एक 'मुर्दा' नामांकन करने पहुंचा। मुर्दे को देखकर सब आश्चर्य में पड़ गए। आगे की स्लाइड में देखें कौन है ये मुर्दा और क्या है उसकी कहानी...

i am alive candidate submit his nomination form, know the story of man
संतोष मूरत - फोटो : अमर उजाला

खुद को जिंदा साबित करने के लिए गले में ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लटकाए करीब दस साल तक संघर्ष करने वाले संतोष मूरत सिंह ने बुधवार को शिवपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया।

i am alive candidate submit his nomination form, know the story of man
संतोष मूरत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र निवासी संतोष मूरत वर्षों पूर्व घर बार छोड़ कर मुंबई चले गए थे। मुंबई में वह फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के घर खाना बनाने का काम करते थे। उनके मुंबई रहने के दौरान ही गांव के लोगों ने उन्हें राजस्व संबंधी कागजात में मृत दिखाकर उनकी जमीन हड़प ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
i am alive candidate submit his nomination form, know the story of man
संतोष मूरत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पूर्व डीएम प्रांजल यादव के मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व कागजात में उनका नाम चढ़ा और वह जिंदा माने जाने लगे। हालांकि अब भी लोग उन्हें ‘मैं जिंदा हूं’ के नाम से ही जानते हैं। 
विज्ञापन
i am alive candidate submit his nomination form, know the story of man
संतोष मूरत - फोटो : अमर उजाला
खुद को जिंदा साबित करने के लिए उन्होंने एक बार राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भी नामांकन किया लेकिन तकनीकी कारणों से पर्चा मंजूर नहीं हो सका। उसके बाद वो  2012 में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठकर न्याय की मांग करने लगे। पूरे देश में वो उस वक्त चर्चा का विषय थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed