फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband suicide after wife death in bhadohi

पत्नी की आत्महत्या को बर्दाश्त नहीं कर सका पति, 24 घंटे के अंदर ही फांसी लगा कर दी जान

Thu, 04 Apr 2019 12:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 04 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Husband suicide after wife death in bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पत्नी की आत्महत्या के 24 घंटे के अंदर ही मौत को गले लगा लिया। वाराणसी के कपसेठी में एक पेड़ से युवक की लाश मिली। लाश की शिनाख्त पुलिस ने भदोही निवासी के रुप में की। 

विज्ञापन


दरअसल, औराई थानाक्षेत्र के चकापुर गांव में बुधवार दोपहर अबूझ हाल में करिश्मा देवी (22) पत्नी आशीष चौबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करिश्मा की शादी 2017 में गांव निवासी दिनेश चंद चौबे के पुत्र आशीष चौबे के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करिश्मा परिजनों को खाना खिलाने के बाद कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर देखा तो करिश्मा की लाश फंदे के सहारे लटक रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह के बच्चे के माता-पिता थे दोनों

इसके बाद गुरुवार को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में करिश्मा के पति आशीष चौबे(25) ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कपसेठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

लोगों के मुताबिक करिश्मा और आशीष एक चार माह के बच्चे के माता-पिता थे। लोगों में चर्चा थी कि आशीष करिश्मा के जाने का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाया और जान दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed