फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hunger strike in support of Sonam Wangchuk Demand for action on paper leaks slogans against government

सोनम वांगचुक के समर्थन में भूख हड़ताल: पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग, सपा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; धरना

Thu, 16 Jul 2026 12:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उलाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उलाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के शास्त्री घाट पर बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों में कठोर कार्रवाई, छात्रों के हितों की रक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

विज्ञापन
Hunger strike in support of Sonam Wangchuk Demand for action on paper leaks slogans against government
शास्त्री घाट पर प्रदर्शन करते सपाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: प्रख्यात इंजीनियर एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में गुरुवार को वाराणसी के जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री घाट पर बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी महानगर एवं जिला इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों में कठोर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।

विज्ञापन




कार्यक्रम का नेतृत्व बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव और जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़ पहलवान' समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना देकर छात्र-युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। सरकार को इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनी रहे और युवाओं का विश्वास कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने कहा कि सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़ पहलवान' ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि सरकार लगातार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही तो आंदोलन को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से और व्यापक बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए सरकार से पेपर लीक के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा छात्र-युवाओं के हितों की रक्षा के लिए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान रविकांत विश्वकर्मा, आनंद यादव, दीपचंद गुप्ता, संदीप मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed