फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Huge uproar in UP College of varanasi Outrage among students due to ongoing construction at religious place

बनारस के UP कॉलेज में भारी हंगामा: परिसर में धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण से छात्रों में आक्रोश, पुलिस तैनात

Wed, 09 Nov 2022 01:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर स्थित एक धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। मेन गेट बंद कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Huge uproar in UP College of varanasi Outrage among students due to ongoing construction at religious place
यूपी कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय (यूपी कॉलेज) में बुधवार सुबह से भारी हंगामा मचा हुआ है। परिसर स्थित एक धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने पर ये बखेड़ा शुरू हुआ है। आक्रोशित छात्रों ने मेन गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। छात्रों ने लिखित शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से की है। धर्म स्थल पर पहरा बढ़ा दिया है। वहां चल रहा निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित सामानों के निकलवाने का आश्वासन छात्रों को दिया। छात्रों ने कहा कि परिसर में अराजक तत्वों द्वारा जबरन धर्म स्थल का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार देर रात ट्रैक्टर से गिट्टी व बालू धार्मिक स्थल पर गिराया गया। इसके विरोध में छात्रों ने बुधवार सुबह मुख्य गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर शिवपुर पुलिस पहुंची लेकिन धरनारत छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। हंगामा बढ़ता देख एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह फोर्स के साथ यूपी कॉलेज के गेट पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझा बुझाकर मुख्य गेट खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Huge uproar in UP College of varanasi Outrage among students due to ongoing construction at religious place
यूपी कॉलेज परिसर में धार्मिक स्थल के पास पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला

छात्रों ने प्रिंसिपल से पूछा कि कैसे गार्ड की उपस्थिति में ट्रैक्टर से गिट्टी व बालू बिना किसी इजाजत के परिसर में आ रहा था। प्रकरण में प्रिंसिपल ने गार्ड को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। शिवपुर थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed