फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   huband murder wife in ballia

बलियाः लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पति फरार, देवर हिरासत में

Fri, 24 Aug 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 24 Aug 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
huband murder wife in ballia
बलिया एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लिया और आरोपी के भाई यानी मृत महिला के देवर को हिरासत में ले लिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


 चौबे के दलकी निवासी निर्मल चौबे का भुआल छपरा चट्टी पर मकान है। वहां पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह निर्मल चौबे छोटे पुत्र मुकेश और उसकी पत्नी के साथ उसके बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल गए थे। इसी बीच दोपहर करीब पौने दो बजे उनके बड़े पुत्र राकेश चौबे एवं उसकी पत्नी जयश्री (30)  के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इससे गुस्साए राकेश ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी के सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद निर्मल चौबे घर पहुंचे, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने यूपी100 पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस के पहुंचने के पूर्व कमरे में खून की सफाई कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकेश चौबे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जयश्री के मायके वालों को कोलकाता सूचना दे दी गई। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतका के मायके वालों का इंतजार हो रहा है। उनकी तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतका के देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

हत्या के वक्त सो रही थी दोनों बेटियां

huband murder wife in ballia
कटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी हृदयानंद तिवारी की पुत्री जयश्री की शादी 2006 में हिंदू रीति-रिवाज से इसी थाने के चौबे के दलकी निवासी निर्मल चौबे के बड़े पुत्र राकेश चौबे से हुई थी। जिस विवाहिता की हत्या हुई उसकी छह वर्षीय अंशिका तथा तीन वर्षीय निक्की पुत्री हैं। हत्या की घटना के समय दोनों पुत्रियां दूसरे कमरे में सो रही थीं।

जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई, वैसे ही दोनों बहनों की नींद टूट गई और दोनों दौड़कर बाहर आई, जहां अपनी मम्मी को खून से लथपथ देखा। उन्हें पता नहीं कि मां सदा-सदा के लिए सो गई है। मृतका के माता-पिता सहित पूरा परिवार कोलकाता में निवास करता है।

ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार मृतका का पति कुछ करता नहीं है, बल्कि इधर-उधर घूमता रहता है। इसके अलावा नशा का भी सेवन करता है। नशा सेवन को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हुुआ था। जिससे आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed