फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   How to fight Corona without electricity

बिन बिजली कैसे लड़ेंगे कोरोना से लड़ाई

Sat, 05 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
How to fight Corona without electricity
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधनों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल ही नहीं सीएमओ ऑफिस में भी संसाधनों का टोटा है। यहां बिजली कटने के बाद कर्मचारियों को अंधेरे और गर्मी में रहना पड़ता है। वजह यह है कि बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस्तेमाल होने वाला जेनरेटर ही खराब पड़ा है। खास बात यह है कि कामकाज प्रभावित होने के बाद भी इसे नहीं बनवाया जा रहा है। ये हाल तब है जब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। ऐसे में संसाधनों की कमी तैयारी में बाधक बन रही है। अन्य कार्यालयों की बात तो दूर अब सीएमओ ऑफिस में अधिकारियों की उदासीनता की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बिजली कट गई। कुछ कमरों में इन्वर्टर रहे, लेकिन जेनरेटर नहीं चलने से कंप्यूटर वाले काम नहीं हो सके। कर्मचारी बिजली की बाट जोहते रहे। उनका कहना था कि बिजली आने के बाद ही कंप्यूटर संबंधी कामकाज कर सकेंगे। शाम 4 बजे बिजली आने के बाद काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed