राशिफल: सूर्य बदलेंगे राशि, खत्म होगा सूर्य-शनि का अशुभ योग, जानें किस राशि पर क्या फर्क पड़ेगा
वृष, कन्या और मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य-शनि का अशुभ योग समाप्त होगा। सूर्य का शुभ प्रभाव बढ़ेगा। काशी के ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य के राशि परिवर्तन से द्वादश राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। अशुभ योग से एक महीने से परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलेगी। सूर्य के सिंह राशि में आने से सिंह संक्रांति का भी संयोग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार 16 अगस्त को मध्य रात्रि में सूर्य अपनी राशि में यानी सिंह राशि में आ जाएगा। इस राशि में अगले महीने 16 सितंबर तक रहेगा। 16 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में है और अपने शत्रु ग्रह यानी शनि से दृष्टि संबंध बना रहा है। इस अशुभ योग के कारण कई लोग पिछले एक महीने से परेशान चल रहे हैं। लेकिन 17 अगस्त को सूर्य के राशि बदलने पर कई लोगों को इस अशुभ योग से राहत मिलने लगेगी।
पं. मिश्र के अनुसार, सूर्य के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। वहीं वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर सूर्य का मिला-जुला असर रहेगा। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार सूर्य 16 अगस्त को मध्यरात्रि के पश्चात 1:17 बजे से 16 सितंबर की अर्द्धरात्रि 1:14 बजे तक रहेंगे।
सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर
चार राशियों के लिए शुभ समय
मिथुन- सरकार से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन सफलता के योग हैं। लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
तुला- दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश होंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी में फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सुख बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है।
मीन- सेहत के लिए अच्छा समय है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। दूर स्थानों की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस में बदलाव में सफलता के योग हैं।
पांच राशियों के लिए सामान्य
मेष- सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि वाले लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। फायदे वाला समय रहेगा। लेकिन लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। अनबन होने के योग बन रहे हैं। झूठे वादे करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। हर काम सावधानी से करना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखना होगा।
कर्क- पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन के लिए समय शुभ है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सेविंग खत्म हो सकती है। गुप्त बातें भी उजागर होने की आशंका है।
सिंह- लीडरशीप और मैनेजमेंट क्वालिटी बढ़ेगी। अधिकारियों से मदद मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए और बड़े काम पूरे हो जाएंगे।
धनु- किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी। नए काम शुरू होंगे और पूरे भी हो जाएंगे। भाइयों और दोस्तों से भी विवाद हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ- दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक मामलों में विवाद हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत में सुधार होने के योग हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे होंगे।
तीन राशियों के लिए अशुभ
वृष- सूर्य के प्रभाव से सरकारी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद होने की आशंका है। मानसिक तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।
कन्या- कामकाज में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। चोट लगने की आशंका है। आलस्य के कारण असफल हो सकते हैं।
मकर- दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। रहने या कामकाज करने की जगह में बदलाव के योग हैं। जीवन में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यात्राओं में नुकसान हो सकता है।