फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home guard will also take charge of railway security

आरपीएफ संग होमगार्ड भी संभालेंगे रेलवे की सुरक्षा की कमान

Fri, 21 Sep 2018 11:55 AM IST
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, चंदौली
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 21 Sep 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Home guard will also take charge of railway security
demo pic
रेलवे मुगलसराय मंडल के स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे कालोनियों, यार्डों और प्लेटफार्मां की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने की तैयारी में है। इसके लिए आरपीएफ संग यूपी और बिहार के होमगार्डस भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


आरपीएफ कमांडेट ने दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों से होमगार्डों की मांग की है। इनके तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही इन्हें रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा मुगलसराय रेल मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, गया, जपला, स्टेशनों के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, प्रवेश द्वारों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में 65 होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।  इसमें 26 जवानों को मुगलसराय रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा। ये जवान बिहार से चयिनत किए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर यूपी के होमगार्डस नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ के कमांडेंट आशीष मिश्रा ने बताया पहले चरण में 65 होमगार्डस तैनात होंगे। इन्हें आरपीएफ के जवानों की तरह कुछ दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद तैनाती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद होमगार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इनके तैनात करने के पीछे उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना है।


बिहार के कई ऐसे छोटे स्टेशन जो मुगलसराय रेल मंडल के अधीन आते हैं जहां आरपीएफ की तैनाती नहीं है, वहां यात्रियों को काफी परेशानी होती है। होमगार्डों को रेलवे की ओर से वेतन भी राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उनके तैनात करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही उन्होंने तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed