{"_id":"66872e23e86e3d0b260410b4","slug":"hockey-india-200-players-from-varanasi-will-play-in-hockey-masters-cup-varanasi-news-c-20-vns1056-653640-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey India:हाकी मास्टर्स कप में वाराणसी के 200 खिलाड़ी खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hockey India:हाकी मास्टर्स कप में वाराणसी के 200 खिलाड़ी खेलेंगे
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मास्टर्स कप को मान्यता दे दी है। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ी खेलेंगे। इससे वाराणसी के 200 खिलाड़ी खेलेंगे।
हॉकी इंडिया के फैसले का स्वागत करते हुए वाराणसी के ओलंपियन राहुल सिंह ने कहा कि इससे वरिष्ठ खिलाड़ी मुख्य मैच से संन्यास लेने के बाद भी ट्रैक पर रह सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नागेंद्र सिंह ने कहा कि इससे अपने समय के दिग्गज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर जलवा दिखाएंगे। हॉकी की गतिविधियों से जुड़े अनिल शर्मा, सुनील सेठ, प्रवीण सिंह आदि ने भी हॉकी इंडिया के फैसले का स्वागत किया।
रविवार को छोटा कटिंग मेमोरियल में होता है मैच
हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉं. एके सिंह ने बताया कि काशी हॉकी का गढ़ रहा है। आज भी हर रविवार नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल मैदान पर हॉकी के पुराने दिग्गज मैच खेलने आते हैं। वहीं, यहां के चार खिलाड़ी ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर काशी का नाम रोशन कर चुके है। ललित उपाध्याय तो वर्तमान टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को देख जूनियर खिलाड़ियों को तकनीक और अनुभव का लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।