फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History sheeter arrested in Varanasi encounter has 33 cases in 3 districts in varanasi

UP: मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर 3 जिलों में 33 केस, साथी का सरेंडर; जबड़े में गोली मारने की बताई वजह

Sat, 05 Apr 2025 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तीन जिलों में 33 मुकदमे दर्ज हैं। उसने पुलिस को बताया कि हॉर्न बजाने के बावजूद कार के सामने से बाइक न हटाने पर जबड़े में गोली मारी थी। 

विज्ञापन
History sheeter arrested in Varanasi encounter has 33 cases in 3 districts  in varanasi
राजेश सिंह, रंजीत सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रजला गांव में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया पवारेपुर धरसौना निवासी राजेश सिंह उर्फ बंटी चोलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और लूट जैसे गंभीर आपराधिक आरोपों में वाराणसी, जौनपुर और सोनभद्र में 33 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पैर में घुटने के नीचे गोली लगने के कारण फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव निवासी नितेश सिंह बुधवार रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। लालपुर में वाहन ओवरटेक के विवाद में कार सवार दो बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की चेन से वार करने के बाद जबड़े पर गोली मार दी थी। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाठक गोइठहां में रिंग रोड पर चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कार से टकराई छड़ी तो दबंगों ने की दृष्टिबाधित छात्रों की पिटाई, तीन को पुलिस ने पकड़ा; कार सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को देख कार की रफ्तार बढ़ाते हुए चालक आजमगढ़ रोड की तरफ भागा। सूचना पाकर एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने फोर्स के साथ रजला गांव में चेकिंग शुरू की। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: अभ्युदय कोचिंग के लिए सात अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें- अंतिम तिथि

कार सवार तेजी से जौनपुर की ओर बढ़ा। कुछ दूरी पर जाकर कार के पहिये गोमती नदी की रेत और मिट्टी में धंस गए। वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पैदल भागा। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। 

बदमाश की पहचान राजेश सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा-कारतूस, एक कार, मोबाइल और 510 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में राजेश ने बताया कि बुधवार की रात वह और दोस्त रंजीत सेठ कार से जा रहे थे। 

लालपुर में उसकी कार के आगे एक युवक ने अपनी बाइक खड़ा कर दी। हॉर्न बजाने के बावजूद बाइक नहीं हटाई तो गुस्से में उसने असलहा निकाल कर उसके मुंह पर गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed