{"_id":"67f0fbf637be4369d40b9eb1","slug":"bullies-beat-up-blind-students-of-bhu-after-stick-hit-their-car-in-varanasi-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कार से टकराई छड़ी तो दबंगों ने की दृष्टिबाधित छात्रों की पिटाई, तीन को पुलिस ने पकड़ा; कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कार से टकराई छड़ी तो दबंगों ने की दृष्टिबाधित छात्रों की पिटाई, तीन को पुलिस ने पकड़ा; कार सीज
Sat, 05 Apr 2025 03:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:17 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू के एक दृष्टिबाधित छात्र की छड़ी कार से टकरा गई, तो कार सवार मनबढ़ों ने छात्र और उसके साथियों की पिटाई कर दी। मामले में तीन दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्सी में मुमुक्षु भवन के पास शुक्रवार को बीएचयू के एक दृष्टिबाधित छात्र की छड़ी एक खड़ी कार से टकरा गई। नाराज कार सवार मनबढ़ युवकों और युवतियों ने गालीगलौज कर बीएचयू के दृष्टिबाधित दो छात्रों और उनके एक दोस्त की पिटाई की। लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
छात्र ननकू केसरी ने लंका थाने की पुलिस को बताया कि वह दृष्टिबाधित हैं। दो दृष्टिबाधित दोस्तों विशाल कुमार सिंह और अभिषेक राय के साथ वह शाम को अस्सी से लंका की ओर जा रहे थे। मुमुक्षु भवन के पास उनकी छड़ी एक कार में लग गई। कार से कोई उतरा और गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, तीन बच्चों की मौत; दो की हालत नाजुक
विज्ञापन
विरोध करने पर कार सवार महिलाएं भी गाली देने लगीं। उसी दौरान कार सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ननकू ने बताया कि घबरा कर उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई और कार सवार कुछ लोगों को पकड़ लिया। बताया कि बार-बार बोलने के बाद भी आरोपी युवकों ने उनकी बात नहीं सुनी।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: गंगा किनारे 560 पाइलिंग पर खड़े होंगे अत्याधुनिक दो शवदाह स्थल, 20 महीने पहले शुरू हुआ था काम
लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मौके से कार सवार दिल्ली के शाश्वत ठाकुर, विकास चौधरी और अमित पकड़े गए हैं। तीनों खुद को ब्लॉगर बता रहे हैं। उनकी कार को सीज कर दिया गया है। तीनों का शनिवार को चालान किया जाएगा।