फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Yuva Vahini will donate blood on CM Yogi's birthday

सीएम योगी के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी करेगी रक्तदान

Sat, 05 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini will donate blood on CM Yogi's birthday
कोरोना काल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देख हिंदू युवा वाहिनी दो दिवसीय रक्तदान शिविर लगाएगी। शिविर की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्मदिन पर 5 जून को होगी। हिंदू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने शुक्रवार को बताया कि जन्मदिवस पर आईएमए लहुराबीर में शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन करेंगी। अब तक 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे पूर्व सुबह मैदागिन के गोरखनाथ मठ स्थित प्रांगण में रुद्राभिषेक होगा। महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी है। वाहिनी पांच जून से एक माह तक वृहद रूप से पौधरोपण अभियान चलाएगी। इस दौरान मनीष मिश्रा, अजय सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, सुनील कुशवाहा, बाबू यादव, अश्वनी गुप्ता, विनय चौरसिया, रुद्र प्रताप पांडेय, विकास अग्रहरि, उमेश सिंह, त्रिलोकी राम शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed