फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindi is a rapidly growing language on the internet: Director

इंटरनेट पर तेजी से पढ़ी जाने वाली भाषा है हिंदी : निदेशक

Tue, 22 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hindi is a rapidly growing language on the internet: Director
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित राजभाषा - फोटो : credit
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में राजभाषा सप्ताह समारोह का सोमवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल सहित अन्य लोगों ने हिंदी की बढ़ती ताकत आदि से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि प्रो.एसएन संखवार ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट पर हिंदी तेजी से पढ़ी जाने वाली भाषा है।
विज्ञापन

संस्थान के आतिश सभागार में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से हुए समारोह में आईएमएस निदेशक ने कहा कि गूगल, यूट्यूब, व्हाट्सएप पर हिंदी सामग्री ने गांव और शहर, शिक्षित और कम-शिक्षित के बीच की डिजिटल खाई को पाटा है। इसकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने कहा कि हिंदी एक समावेशी भाषा है जिसमें सब कुछ समेट लेने की क्षमता है। जो भाषा जितनी विनम्र होगी वही मजबूत बनेगी। हिंदी में यह स्वभाव सांस्कृतिक रूप से सदैव रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी हिंदी भाषा भारतीय ज्ञान मीमांसा की भाषा नहीं बनेगी तब तक सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए संस्थान के कुलपति प्रो वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि हम अपनी भाषा से जितना प्रेम करेंगे उतनी ही भाषा मजबूत बनेगी। भाषा भाव की विषयवस्तु है। वह हमारी मां है। हिंदी ने भारत को केवल शब्द नहीं दिए, उसने हमें एक साझा पहचान दी है। विषय प्रवर्तन डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, संचालन डॉ. अनुराग त्रिपाठी ने किया। स्वागत उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रो.रामसुधार सिंह, राजेश मिश्र, सुनील कुमार, डॉ.रविरंजन द्विवेदी, टीआर शासनी, डॉ जम्पा सामतेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed