फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High Court bans student Union elections of Kashi Vidyapeeth University and affiliated colleges

Varanasi: काशी विद्यापीठ में नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों पर लगाई रोक

Thu, 21 Dec 2023 11:20 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में पक्षकारों को चार सप्ताह का समय जवाबी हलफनामा दाखिल करने को दिया है।

विज्ञापन
High Court bans student Union elections of Kashi Vidyapeeth University and affiliated colleges
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ/वाराणसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में पक्षकारों को चार सप्ताह का समय जवाबी हलफनामा दाखिल करने को दिया है। इसके बाद दो हफ्ते में याची इसका प्रति उत्तर दे सकेगा। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश अमन सिंह पटेल की याचिका पर दिया। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव पर रोक का आग्रह किया गया था। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना था कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी समेत अन्य कई मामलों में कोर्ट ने विश्वविद्यालय समेत संबद्ध डिग्री कालेजों के छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा रखी है। ऐसे में याची के विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाने का आदेश दिया जा सकता है। कोर्ट में राज्य सरकार समेत पक्षकारों के वकील भी पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने दिया था धरना
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव के लिए धरना प्रदर्शन किया था। दीक्षांत समारोह के पहले छात्रनेताओं ने पांच दिन तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद कुलपति ने छात्रनेताओं को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed