फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heavu security arragments in varanasi for cm yogi visit

सीएम योगी की सुरक्षा में लगेंगे 4000 से ज्यादा जवान,ड्रोन कैमरे से भी निगहबानी

Fri, 26 May 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 26 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
heavu security arragments in varanasi for cm yogi visit
सुरक्ष्‍ाा बल - फोटो : amar ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीएम योगी के कार्यक्रम स्थलों की पुलिस अपने ड्रोन कैमरे से निगहबानी करेगी।
विज्ञापन


वहीं, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में एसएसपी वाराणसी के अलावा दो पुलिस अधीक्षक, 28 एएसपी, 60 डिप्टी एसपी, 67 एसआई वाहन के साथ, 503 एसआई सिविल पुलिस, 30 महिला सब इंस्पेक्टर, 2784 कांस्टेबल, 11 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।

इसके साथ ही गंगा में एनडीआरएफ के जवान और एक कंपनी बाढ़ राहत दल पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। डमी फ्लीट का रिहर्सल शुक्रवार कर लिया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान सीएम रूट और कार्यक्रम स्थलों का जायजा ड्रोन कैमरे से किया गया। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट शुक्रवार और शनिवार को सीएम के कार्यक्रम स्थलों पर निरंतर नजर बनाए रखेंगे।  खुफिया इकाइयों के जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को टोपी-गमछा न रखने की सलाह

heavu security arragments in varanasi for cm yogi visit
कमिश्नरी ऑडिटोरियम में बैठक - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर दो घंटे पूर्व उपस्थित रहने को कहा। वे गुुरुवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजरने वाले मार्गों पर ज्यादा पहले से यातायात न रोका जाए। बाबतपुर से सीएम के कार्यक्रम स्थल तक सड़कों पर बैरीकेडिंग कराने को कहा। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान टोपी लगाएं, गमछा न रखें।

शुक्रवार को बाबतपुर से सर्किट हाउस आने के दौरान बाबतपुर, संजय मोटल, लक्ष्मी मेडिकल, भेल, तरना एवं अतुलानंद सहित छह स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम भी लोगों द्वारा किया जाएगा। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की हिदायत दी।

आईजी जोन दीपक रतन ने भी अधिकारियों से कहा कि हर सूचना को गंभीरता से लिया जाए तथा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मियों को मोबाइल पर व्यस्त न रहने की हिदायत दी और अफसरों को इस पर नजर रखने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed