फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing in Gyanvapi campus survey case on March 6

ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण मामले में सुनवाई छह मार्च को

Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Gyanvapi campus survey case on March 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने संबंधी आवेदन पर सुनवाई और प्राचीन मूर्ति स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर को लेकर चल रहे मुकदमे पर रोक संबंधी हाईकोर्ट का आदेश कोर्ट में दाखिल करने की तिथि छह मार्च नियत की गई है। यह आदेश सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट आशुतोष तिवारी की अदालत ने मंगलवार को दिया।

विज्ञापन


अदालत में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से अधिवक्ता एखलाक अहमद ने प्रार्थना पत्र देकर सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया। कहा कि ज्ञानवापी प्रकरण से संबंधित मसले की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश की कापी उपलब्ध नहीं है, लिहाजा इसके लिए समय दिया जाए।
विज्ञापन


अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से दी गई दलीलों का विरोध करते हुए लार्ड विश्वेश्वर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कहा कि सुनवाई पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण के आवेदन पर अदालत से सुनवाई का अनुरोध किया। अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति दाखिल करने और पुरातात्विक सर्वेक्षण संबंधी आवेदन पर सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने अदालत के क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रकरण की सुनवाई का सिविल कोर्ट को अधिकार नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा था कि सिविल कोर्ट को प्रकरण की सुनवाई का अधिकार है। इसी के बाद पुरातात्विक सर्वेक्षण संबंधी आवेदन पर नियमित सुनवाई का रास्ता साफ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed