{"_id":"e2bc3ce8a4696469666ec357f1301af9","slug":"happiness-in-market-on-christmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर बाजार में छाई रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर बाजार में छाई रौनक
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 23 Dec 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में इन दिनों क्रिसमस पर्व को लेकर काफी चहल-पहल का माहौल है। दुकानों पर मिल रहे अलग-अलग साइज के सांता क्लॉज व सांता चॉकलेट को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कार्ड्स की अपेक्षा नए-नए डिजाइन में आए सजावट के सामानों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
क्रिसमस के नजदीक आने के साथ ही साज-सज्जा वाले दुकानों पर सरगर्मी बढ़ गई है। आर्चीज गैलरी में क्रिसमस के कार्ड्स के साथ युवा चॉकलेट, सांता क्लॉक और विशेष तरीके से तैयार किए गए सांता मोजे को अधिक पसंद कर रहे हैं। स्टोर मैनेजर त्रिपुरारी सिंह ने बताया कि हमारे पास 149 रुपये से 399 तक की चॉकलेट , 799 की घड़ी और 35 से 250 रुपये तक के कार्ड्स मौजूद हैं। सांता क्लॉज के नाम पर जो मोजा मिल रहा है, उसमें टॉफी रखकर सांता क्लॉज लोगों को बांटेगा।
अन्य सामानों की तुलना में चॉकलेट की बिक्री अधिक हो रही है। सिगरा स्थित एक दुकान पर पहली बार अलग-अलग आकार के सफेद और लाल रंग के क्रिसमस ट्री आए हैं। इसमें रंग-बिरंगी बत्तियों से इस तरह की सजावट की गई है कि लोगों का ध्यान बरबस उस ओर आकर्षित हो जाता है। इसके साथ ही सजावट के लिए वॉल हैंगिंग, सांता क्लॉज की दाढ़ी, टोपी, घंटी आदि को भी युवा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
म्यूजिकल सांता क्लाज का छाया जादू
वाराणसी। सिगरा स्थित एक मॉल में इन दिनों म्यूजिकल सांता क्लॉज का जादू छाया है। यहां सांता क्लॉज वाद्य यंत्र बजाता झूमता-नाचता नजर आ रहा है। मॉल संचालक अशोक गोगिया ने बताया कि पहली बार 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के म्यूजिकल सांता क्लॉज आए हैं।