फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman saved scorched gate riots Banaras

हनुमान फाटक दंगे में बनारस को झुलसने से बचाया

Fri, 20 Jan 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Hanuman saved scorched gate riots Banaras
कामरेड सत्यनारायण सिंह
एक दौर था जब मूल्यों की राजनीति होती थी। न दिखावे का रुतबा था न लाव-लश्कर। जमीन से जुड़े नेताओं की सुबह भी जनता के बीच होती थी और शाम भी उनके ही बीच। सीपीएम के कद्दावर नेता सत्यनारायण सिंह ऐसे ही जननेताओं में थे, जिन्होंने दरी पर जिंदगी गुजार दी। अब दो समुदायों में जरा सी बात होने पर नेता सियासी दांव खेलने के चक्कर में सांप्रदायिक रंग देने में जुट जाते हैं। 1967 से 71 तक वाराणसी सीट से जब वो सांसद थे, तब हनुमान फाटक के दंगे में इस शहर को उन्होंने झुलसने से बचा लिया था। इस अंक में पढ़िए उनके साहस, सादगी और जनपक्षधर राजनीति के बारे में...।
विज्ञापन

 


 

जनता और पार्टी के प्रति अब उस तरह के समर्पित नेता ढूंढने से नहीं मिलेंगे। अब क्षेत्रों में नेताओं के दौरे तब होते हैं, जब चुनाव आता है लेकिन तब ऐसा नहीं था। 1967 में वाराणसी संसदीय सीट से कांग्रेस के ईमानदार छवि के कद्दावर नेता और लगातार तीन बार सांसद रहे रघुनाथ सिंह को हराने वाले कामरेड सत्यनारायण सिंह की सादगी और जनसेवा के चर्चे आज भी बनारस की गलियों में आम हैं।

विज्ञापन

 


पार्टी दफ्तर उनके लिए तीर्थ के समान था। सीपीएम के संगठन के लिए जब उन्होंने जौनपुर (मड़ियाहूं) का अपना घर छोड़ा तब फिर दोबारा मुड़कर कभी वहां गए नहीं। दशाश्वमेध के पार्टी कार्यालय को ही उन्होंने अपना बसेरा भी बनाया और दफ्तर भी। इसी दफ्तर में फर्श पर बिछी दरी पर उन्होंने राजनीतिक तपस्वी की तरह जवानी से लेकर बुढ़ापा तक का जीवन गुजार दिया। उनका कभी कुर्ता फटा होता था तो कभी सदरी। सांसद बनने के बाद वह सुबह से शाम तक कार्यालय के बाहर की सीढ़ी से लगे चबूतरे पर बैठकर ही जनता की फरियाद सुनते थे। जेरगुलर मुहल्ले के निवासी कामरेड मोबिन अहमद बताते हैं कि 1967 में हनुमान फाटक में ताजिए के जुलूस को लेकर दंगा भड़क गया था। अलईपुर-दोषीपुरा के ताजिए गोला, हनुमान फाटक से होकर गुजरते थे। गोला में ताजिया लेकर चलने वाले किसी के चबूतरे पर चढ़ गए थे। इसी को लेकर बवाल हो गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक और आदमी गोली लगने से घायल हो गया था। बवाल के दौरान पुलिस ने फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसकी जानकारी मिलते ही सांसद सत्यनारायण सिंह गोला पहुंचे। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी थे। उन्हें देख कंकड़ सिंह दारोगा ने रिवाल्वर तान ली। उन्होंने दरोगा                 से कहा कि हिम्मत हो तो चलाओ गोली। मैं आ रहा हूं। दारोगा को  फोर्स लेकर पीछे हटना पड़ा। तब सत्यनारायण सिंह ने हनुमान फाटक इलाके में कैंप कर दोनों समुदायों के साथ दिन-रात बैठकें कीं। अंतत: बात बन गई और माहौल सामान्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed