{"_id":"56f8442b4f1c1bd154f1547a","slug":"half-year-old-boyfriend-s-house-to-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल का बच्चा लेकर प्रेमी के घर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल का बच्चा लेकर प्रेमी के घर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 28 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। रविवार को उसने लंका थाने पहुंचकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक और युवती दोनों एक ही गांव के हैं। 2009 में दोनों घर से मुंबई भाग गए थे। बताया जाता है कि दोनों ने वहां मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में लड़की के घरवाले उसे वापस घर ले आए और उसकी दूसरी शादी कर दी। करीब एक साल बाद ही उसकी शादी टूट गई। प्रेमी युगल फिर किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे। दोनों के एक बच्चा भी हुआ। आरोप है कि छह माह पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। शनिवार की शाम प्रेमिका अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के घर पहुंच धरने पर बैठ गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। रविवार को प्रेमिका लंका थाने पहुंची। उसने बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।