Gyanvapi Survey: सर्वे की सबसे बड़ी टीम पहुंची ज्ञानवापी, कंगूरों का किया अध्ययन, 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले
ज्ञानवापी के गुंबद के भीतरी, बाहरी व उसके आसपास महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। कंगूरों (गुंबद के ऊपरी हिस्से) का अध्ययन भी किया गया। इसकी बनावट आदि की मैपिंग कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। इससे पहले इतनी बड़ी सर्वे टीम नहीं पहुंची थी। हालांकि, टीम के साथ सफाई कर्मी भी गए। रविवार को भी तहखाने की सफाई कराई गई है।
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: चौथे दिन भी जारी रहा फोटो और वीडियोग्राफी का काम, ज्ञानवापी के गुंबद में मिले धार्मिक चिह्न
ज्ञानवापी के गुंबद के भीतरी, बाहरी व उसके आसपास महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। कंगूरों (गुंबद के ऊपरी हिस्से) का अध्ययन भी किया गया। इसकी बनावट आदि की मैपिंग कराई गई। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी हुई है। ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया गया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की गई है।