फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Photo and videography work continued on fourth day

Gyanvapi Survey: चौथे दिन भी जारी रहा फोटो और वीडियोग्राफी का काम, ज्ञानवापी के गुंबद में मिले धार्मिक चिह्न

Sun, 06 Aug 2023 10:28 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Aug 2023 10:28 PM IST
सार

एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया।

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Photo and videography work continued on fourth day
ज्ञानवापी में सर्वे का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी में गुंबद के नीचे और तहखाने में मिलने वाले साक्ष्य अहम होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को भी गुंबद व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। तहखानों में जाकर सर्वे किया है। ज्ञानवापी के तैयार नक्शे के आधार पर मिल रही आकृति, उसकी बनावट और निर्माण का ब्योरा टोपोग्राफी शीट पर भी उतारी गई। दीवारों की थ्रीडी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई।

विज्ञापन

एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक टीम ने गुंबदों की बनावट की जानकारी जुटाई है। गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से तहखानों की जांच अधूरी

एएसआई की टीम को तहखानों की जांच में रविवार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार बिजली कटौती की वजह से काम रोकना पड़ा है। हालांकि, प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई, मगर एएसआई के विशेषज्ञों ने वास्तविक स्थिति में सर्वे करने की प्राथमिकता बताई। एएसआई के विशेषज्ञों ने अधिकारियों से कहा कि दिन के प्रकाश में ही तहखानों का सर्वे पूरा कराया जाएगा। इससे साक्ष्य जुटाने में आसानी होगी।


 
विज्ञापन

सर्वे के साथ ही एएसआई तैयार कर रही है रिपोर्ट

सर्वे के चौथे दिन तैयार किए गए रिकॉर्ड के आधार पर एएसआई ने अपनी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। इसमें ज्ञानवापी परिसर के अवलोकन के आधार पर तैयार की जा रही रिपोर्ट में एएसआई बनावट, निर्माण शैली सहित अन्य बिंदुओं को शामिल करेगी।


 

15 दिन में पूरा हो सकता है सर्वे का काम

एएसआई के विशेषज्ञों की अधिकारियों से जो चर्चा हुई है, उसके मुताबिक सर्वे 15 दिन में पूरा हो सकता है। आधुनिक तकनीक पर आधारित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मैपिंग व स्कैनिंग कराई जा रही है। पांचवें दिन भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें जीपीआर तकनीक से सर्वे के लिए अलग टीम वाराणसी आएगी।


 

सर्वे में तीन प्रमुख मशीनों का किया जा रहा है उपयोग

ज्ञानवापी परिसर की सतह की माप के लिए डायल टेस्ट इंडिकेटर लगाया जाता है। डेप्थ माइक्रोमीटर से भी अलग-अलग हिस्सों की माप की जा रही है। इसके साथ ही कांबिनेशन सेंट वर्नियर बैवल प्रोट्रेक्टर से परिसर में हुए निर्माण की बनावट, कलाकृतियां आदि की जांच की जा रही है। इसमें एएसआई टीम तैयार किए नक्शे के आधार पर इन मापों को रिकॉर्ड में दर्ज कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed