फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Mukti Mahaparishad workers stopped by enter in kashi vishwanath temple varanasi they wanted to recite Hanuman Chalisa

Varanasi News: हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद को पुलिस ने विश्वनाथ मंदिर के बार रोका

Mon, 06 Jun 2022 11:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 11:59 AM IST
सार

ज्ञानवापी मामले को लेकर वाराणसी में हंगामा जारी है। आज ज्ञानवापी परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। इधर, स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद जलाभिषेक की जिद पर अब भी अड़े हैं। ज्ञानवापी से जुड़े मामलों की सुनवाई भी आज होनी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Mukti Mahaparishad workers stopped by enter in kashi vishwanath temple varanasi they wanted  to recite Hanuman Chalisa
गेट नंबर चार पर ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद कार्यकर्ता और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित हनुमानजी का दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। गेट नंबर चार पर इसे लेकर थोड़ी देर तक गहमागहमी की स्थिति रही। ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ता अंदर जाने के अनुरोध करते रहे लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए प्रवेश से रोक दिया।  

विज्ञापन


करीब 30 कार्यकर्ता मंदिर में जाना चाहते थे लेकिन एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने ये कहा कि आपके पास अनुमति नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर में पूजन और स्त्रोत पाठ के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं जान पड़ती। हनुमानजी की प्रतिमा न तो विवादित है और न ही विवादित स्थल पर है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने पर बुलानाला स्थित दक्षिणमुखी हनुमानजी के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञानवापी की मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पिछले सोमवार को विश्वनाथ मंदिर स्थित नंदी का पूजन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कहा कि यह दुःख की बात है कि हमें अपने ही मंदिर में पूजन और पाठ के लिए रोका जा रहा है। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद में लोग आकर नमाज पढ़ रहे हैं। न्यूटन पांडेय ने कहा कि जिस मंदिर में कोई विवाद नहीं है वहां भी पूजन और पाठ के लिए अनुमति लेना पड़े तो यह शर्म की बात है। 

सीआरपीएफ महानिदेशक ने परखी ज्ञानवापी की सुरक्षा

Gyanvapi Mukti Mahaparishad workers stopped by enter in kashi vishwanath temple varanasi they wanted  to recite Hanuman Chalisa
सीआरपीएफ महानिदेशक ने परखी ज्ञानवापी की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने रविवार को ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महानिदेशक ने सुरक्षा के हर मोर्चे की बारीकी से जांच की और हर प्वाइंट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सुरक्षा में तैनात जवानों से बातचीत करके सुरक्षा में आने वाले व्यवधान के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए। 

रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुखिया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। परिसर का निरीक्षण करने के बाद महानिदेशक ने जवानों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

इसके बाद अधिकारियों के साथ उन्होंने मंदिर के कमांड पोस्ट पर बैठक की और सभी को सुरक्षा संबंधित निर्देश भी दिए। इसके पूर्व महानिदेशक ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करके बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर का भी भ्रमण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed