फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Ram Vilas Vedanti said As decision of Ram temple came so will Kashi Vishwanath

Gyanvapi Case: राम विलास वेदांती बोले- जैसे राम मंदिर का फैसला आया, वैसे ही काशी विश्वनाथ का आएगा

Sat, 28 May 2022 04:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 04:10 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि जैसे राम मंदिर का फैसला आया, वैसे ही काशी विश्वनाथ के मसले पर अदालत का आदेश आएगा। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Ram Vilas Vedanti said As decision of Ram temple came so will Kashi Vishwanath
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि जैसे राम मंदिर का फैसला आया, वैसे ही काशी विश्वनाथ के मसले पर अदालत का आदेश आएगा। उन्होंने कहा, देश के मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आप लोग स्वाभाविक ढंग से उन मस्जिदों को हिंदुओं को सौंप दें, जिन्हें मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था, जिससे आगे का रास्ता साफ हो जाए।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान कई बार भाषायी मर्यादा को भूलते हुए उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा, विश्व में कई मुस्लिम देश हैं। किसी भी मुस्लिम देश ने काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी मंदिर का विरोध नहीं किया। केवल असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव और पाकिस्तानी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

ओवैसी की इच्छा बाबर और औरंगजेब बनने की

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव पाकिस्तान के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। ओवैसी की इच्छा दूसरा बाबर और औरंगजेब बनने की है। हम अपने देव स्थान को कतई नहीं छोड़ेंगे। वहां मंदिर था, है और रहेगा। अब कोर्ट उसकी असलियत पता लगाकर दुनिया के सामने रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मुगल आक्रांता औरंगजेब ने भगवान विश्वेश्वर का मंदिर तुड़वाया तो सबसे पहले उनके शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर कुएं में फेंकवा दिया था। भारत में 30 हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई थीं। ऐसा ही मथुरा में भी किया गया है। ऐसा ही कुतुबमीनार में भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed