फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey Live ASI team can reach for Gyanvapi survey at any time, security chalk tight

Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर में 14वें दिन सर्वे जारी, लंच ब्रेक के बाद फिर शुरू होगा सर्वेक्षण

Thu, 17 Aug 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Aug 2023 02:06 PM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे चल रहा है। लंच ब्रेक के बाद सर्वेक्षण का काम फिर से शुरू किया जाएगा। सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey Live ASI team can reach for Gyanvapi survey at any time, security chalk tight
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का आज 14वां दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कर रही है। लंच ब्रेक के बाद सर्वेक्षण का काम फिर से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।एएसआई की टीम चार भागों में बंटकर सर्वे का काम कर रही है। जिसमें दो टीमें तहखाने और दो टीमें बाहरी परिसर में लगी है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को टीम ने फिर से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुरू कर दिया था। स्वतंत्रता दिवस पर सर्वे बंद था। टीम ने पूरे दिन परिसर में फोटो व वीडियोग्राफी कराई। साथ ही अलग अलग मशीनों से निर्माणों की जांच की। इसके साथ ही विशेषज्ञ अपनी जांच से कलाकृति और निर्माण शैली आदि पर अध्ययन जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Y20 summit Varanasi: वाई20 सम्मेलन और सीएम योगी के विजिट के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें ये खबर

एएसआई की टीम ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते ज्ञानवापी परिसर में सर्वे नहीं किया था। एक दिन के अवकाश के बाद टीम बुधवार की सुबह करीब नौ बजे परिसर में दाखिल हुई और दोपहर 12.30 बजे तक सर्वे किया। इसके बाद दो घंटे का भोजनावकाश हुआ। यहां बता दें कि जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी व टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।

Gyanvapi ASI Survey Live ASI team can reach for Gyanvapi survey at any time, security chalk tight
Gyanvapi ASI Survey: खंगाला ज्ञानवापी का कोना-कोना, चूने की परत की स्कैनिंग की गई, लिडार से तैयार हु - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि एएसआई की टीम ने अब तक 13 दिनों में लगभग 80 घंटे सर्वे किया है। टीम, दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed