फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gwalior became the champion in Dr. Savita Memorial Volleyball Competition

Varanasi News: डॉ. सविता मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर बना चैंपियन

Sat, 27 Dec 2025 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gwalior became the champion in Dr. Savita Memorial Volleyball Competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। राज्यस्तरीय डॉ. सविता मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टेंगरा मोड़ स्थित एक मैदान में प्रतियोगिता में लखनऊ, पटना, ग्वालियर, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज और आजमगढ़ की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार देर रात हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमएस लालबहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी रहे। सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्वालियर ने प्रयागराज को 15-8, 15-13 से पराजित किया, वहीं यूपी कॉलेज ने सुश्रुत क्लब को 15-14, 15-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पराजित टीमों को संस्था के सचिव अमूल्य सिन्हा द्वारा 13 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में ग्वालियर की टीम ने यूपी कॉलेज को 21-16, 21-12 से हराकर डॉ. सविता मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। उपविजेता यूपी कॉलेज की टीम को संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह द्वारा 22 हजार रुपये और विजेता ग्वालियर टीम को डॉ. तेजबली सिंह ने 27 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका राहुल रॉय और पंकज कुमार ने निभाई, जबकि लाइनमैन की भूमिका शरद कुमार और मनभरन यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed