फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST protest in varanasi

वाराणसी में जीएसटी का अनोखा विरोध, अर्धनग्न होकर किया भिक्षाटन

Sun, 25 Jun 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
GST protest in varanasi
जीएसटी के सरलीकरण के लिए किया भिक्षाटन - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी के सरलीकरण के लिए रविवार को वाराणसी के व्यापारियों ने चितरंजन पार्क में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने अर्धनग्न होकर भिक्षाटन किया। भिक्षाटन से मिले 115 रुपये केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में दो से तीन गुना जीएसटी है। कहा कि अनाज कर मुक्त है लेकिन उसे पैक कर दिया तो उस पर टैक्स है। कपड़े पर पांच प्रतिशत टैक्स और समाधान में आधा प्रतिशत को एक प्रतिशत टैक्स करने का विरोध जताया।
विज्ञापन


कहा कि अब फुलटाइम सीए और एकाउंटेंट रखना मजबूरी हो जाएगा। वैट के बाद अब जीएसटी का सॉफ्टवेयर खरीदना होगा। मांग की कि जनवरी, 2018 से जीएसटी लागू हो। इसका सरलीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए। जेल भेजने का प्रावधान खत्म हो। राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी नरेंद्र नाथ दूबे अडिग ने भी भिक्षा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed