UP News: तीन बार काशी एक्सप्रेस मे बम की सूचना देने वाला गिरफ्तार, जीआरपी ने ऐसे किया खुलासा
Varanasi News: तीन बार काशी एक्सप्रेस मे बम की सूचना देने वाला आरोपी पकड़ा गया। मंबई से पीसीओ से फोन करने पर वह पकड़ में आया। इससे पहले भी वह बम की सूचना के मामले में ही पकड़ा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक(मुंबई) जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस में बम रखने की धमकी देने वाले व्यक्ति को कैंट रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने 13 जनवरी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जौनपुर मछली शहर के दियावां ग्राम निवासी राजेश शुक्ला बताया। इसके पास से एक डायरी मिली है, इसमें प्रयागराज कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर सहित अन्य नंबर लिखे थे। बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि इसी व्यक्ति ने तीन बार अलग-अलग जगह से फोन करके ट्रेन मे बम रखने की धमकी दी थी। विधिक कार्रवाई के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
कैंट रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पिछले साल 18 नवंबर को इसने भदोही में सूचना दी थी। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को मऊ में काशी एक्सप्रेस में बम रखने की सूचना फोन से दी थी। इसके बाद बनारस और मऊ में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। दोनों ही सूचना पर ट्रेन को रोककर सघन तालाशी ली गई थी लेकिन कुछ नहीं मिला था। उसी मामले में चल रही जांच जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर के निर्देशन वाली टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इसको महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।
इसे भी पड़ें; UP: बंदरों और कुत्तों का आतंक, बनारस में हर साल 80 लाख खर्च फिर भी 2500 लोगों को बनाया शिकार
पकड़ा गया व्यक्ति महाराष्ट्र के ठाणे में एक अपार्टमेंट में वॉचमैन का काम करता है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है। इसके पहले भी इसी ट्रेन में बम रखने की धमकी देने के मामले में इसको पकड़ा जा चुका है। इससे पहले 2 जून 2025 को भी यही व्यक्ति पकड़ा गया था, तब भी इसने काशी एक्सप्रेस में बम रखने की सूचना दी थी। इसमें इसकी गिरफ्तारी हुई थी, तब अपने मोबाइल से फोन किया था।
इसके अलावा जो दो बार सूचना दी, वह मुंबई के ही पीसीओ से फोन किया था। 15 डिजिट का नंबर आया तो सर्विलांस सेल की मदद से इसको पकड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की मंशा आरपीएफ, जीआरपी को परेशान करने की है। इसी ट्रेन से यह मुंबई आता-जाता है। पूर्व में जेल से इसकी जमानत हो चुकी हैं, उसको खारिज करवाने की अपील भी न्यायालय में की जाएगी।