{"_id":"5b3a61d34f1c1bf4568b4573","slug":"grp-arrested-gangster-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में जीआरपी ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में जीआरपी ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में जीआरपी ने कैंट रोडवेज के समीप से 10 हजार के इनामी बदमाश मिर्जापुर के जमालपुर थाना के मदरा जमालपुर निवासी राजन सिंह को गिरफ्तार किया। राजन सिंह हत्या के मामले में दो वर्ष से वांछित चल रहा था। सोमवार को राजन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि 21 अगस्त 2016 को कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि औरंगाबाद निवासी बृजेंद्र सिंह के बेटे संजीव कुमार सिंह को नौकरी दिलाने के नाम पर राजन ने पैसा लिया।
विज्ञापन
पैसा मांगने पर राजन ने संजीव की बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन में हत्या कर दी। मुकदमे की विवेचना के दौरान चंद्रभूषण श्रीवास्तव, आशीष शर्मा और राजन का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
चंद्रभूषण और आशीष को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजन की तलाश की जा रही थी और उस पर एसपी जीआरपी इलाहाबाद द्वारा 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई थी।