फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ground Breaking Ceremony Foreign investment in Varanasi and Italian company starts production

Ground Breaking Ceremony: वाराणसी में विदेशी निवेश, इटली की कंपनी ने शुरू किया उत्पादन, लोगों को मिला रोजगार

Mon, 19 Feb 2024 02:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत इस बार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पर्यटन विभाग में 7165.81 करोड़ का निवेश हो रहा है। निवेश के 33 प्रोजेक्ट शुरू होने से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। 

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony Foreign investment in Varanasi and Italian company starts production
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले ही वाराणसी में 1021 करोड़ निवेश के 33 प्रोजेक्ट शुरू हो गए। इससे 2,678 लोगों को रोजगार मिला है। विदेशी निवेश भी हुआ है। इटली की कंपनी टेसिओ ऑयल कूलर रेडिएटर पहले से ही उत्पादन कर रही है। यूपीसीडा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला बना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का उद्घाटन करेंगे। इसमें वाराणसी के 47 निवेशक भी हिस्सा लेंगे। इस बार 15358.81 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव आए हैं। सबसे ज्यादा 7165.81 करोड़ निवेश पर्यटन के क्षेत्र में हो रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख निवेशक बोले
काशी में 800 करोड़ का निवेश किया जाएगा। रोमा इंटरटेनमेंट सिटी, लग्जरी आवासीय फ्लैट, रोमा आनंद वन, पांच सितारा होटल रिसॉर्ट, क्लब और रोमा एयरोसिटी में प्रधानमंत्री आवासीय आवास बनाए जाएंगे। इससे विकास को गति तेज होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने लखनऊ भी जाना है। -आकाशदीप, प्रबंध निदेशक, रोमा बिल्डर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


750 करोड़ का निवेश कर रहे हैं। हरदासपुर गंजारी के पास 225 करोड़ से होटल बनवाया जाएगा। पिंडरा खतौली में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च की जाएगी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमेनी में दोनों प्रोजेक्ट शामिल हैं। -अनुज डिडवानिया, प्रबंध निदेशक डिडवानिया ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed