नव वर्ष-2021 का स्वागत काशीवासियों ने पूरी मस्ती से किया। गुरुवार को घड़ी की दोनों सुइयां जैसे ही 12 पर मिली वैसे ही शहर में धूम-धड़ाका शुरू हो गया। आसमान में आतिशबाजी से सतरंगी छटाएं रह-रहकर छाती रहीं।
New Year 2021: उमंग और उल्लास संग नूतन वर्ष का अभिनंदन, मंदिरों में टेका मत्था,देखें तस्वीरें
नन्हे-मुन्ने संग बांटी नए साल की खुशियां
नए साल का स्वागत जहां लोगों ने परिवार के साथ किया। वहीं भारतीय मानवाधिकार की जिला महिला प्रमुख सारिका दुबे व डेस्टिनी बैंड के कलाकारों ने लंका स्थित शांति निकेतन अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों संग नए साल की खुशियां बांटी।
नव वर्ष की अगवानी व पुराने साल को अलविदा कहने के लिए गुरुवार की रात्रि महागिरजा समेत तमाम चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहर के गिरजाघर चर्च सजधज कर पहले से ही तैयार थे। मध्यरात्रि की शुरुआत होते ही केक काटे गए और कैरोल सिंगिंग की धुन फिजा में गूंज उठी।
नव वर्ष पर हुआ था यीशु का नामकरण
रामकटोरा चर्च के पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग के राजा ईसा मसीह धरती पर जन्मे थे और नया साल का पहला दिन प्रभु यीशु मसीह के नामकरण का दिन है। प्रभु यीशु बाल रूप में धरती पर आए थे, इसलिए भी नववर्ष का बड़ा महत्व है।