फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2021: उमंग और उल्लास संग नूतन वर्ष का अभिनंदन, मंदिरों में टेका मत्था,देखें तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 03:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Greetings of new year with enthusiasm and gaiety, banging started at 12 o'clock
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष-2021 का स्वागत काशीवासियों ने पूरी मस्ती से किया। गुरुवार को घड़ी की दोनों सुइयां जैसे ही 12 पर मिली वैसे ही शहर में धूम-धड़ाका शुरू हो गया। आसमान में आतिशबाजी से सतरंगी छटाएं रह-रहकर छाती रहीं।



साल के पहले दिन काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों की लंबी लंबी लाइन लगी रही। जो कि बढ़ते-बढ़ते बांसफाटक से गोदौलिया होते ढेरसी पुल तक जा पहुंची। भीड़ के दबाव को देखते हुए दो पहिया वाहनों को गोदौलिया से आगे जाने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। यही हाल संकटमोचन पवनसुत के धाम का भी रहा, जहां अंजनिसुत के दर्शन के लिए भक्त लालायित नजर आए।  

नए साल की पूर्व संध्या पर कोविड प्रोटोकॉल की वजह से अधिकांश युवाओं ने घर की छत पर ही म्यूजिक सिस्टम लगाकर महफिल सजाई, तो कहीं सर्द रात में कैंप फायर और तंदूरी पार्टी का लुफ्त उठाया गया। बच्चा पार्टी ने केक काटकर माता पिता संग सबको हैप्पी न्यू ईयर कहा।

घरों में बना इंडियन व चाइनीज व्यंजन
कोरोना काल में जो परिवार होटल में जाकर नए साल का जश्न नहीं मना पाए, उन्होंने घरों में ही इंडियन, चाइनीज और इटालियन का स्वाद चखा।

Greetings of new year with enthusiasm and gaiety, banging started at 12 o'clock
संकटमोचन के दरबार में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नन्हे-मुन्ने संग बांटी नए साल की खुशियां
नए साल का स्वागत जहां लोगों ने परिवार के साथ  किया।  वहीं भारतीय मानवाधिकार की जिला महिला प्रमुख सारिका दुबे व डेस्टिनी बैंड के कलाकारों ने  लंका स्थित शांति निकेतन अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों संग नए साल की खुशियां बांटी।





 

Greetings of new year with enthusiasm and gaiety, banging started at 12 o'clock
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वालों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बैंड के कलाकारों ने बच्चों के मनपसंद गीतों पर उनका मनोरंजन किया और उपहार बांटे। इस अवसर पर शुभ्रांत दुबे, अभिषेक सिंह, यश जायसवाल, जितेंद्र यादव, आशा, पूजा कुमारी, पूर्णिमा सिंह, अभिमन्यु सिंह, आशीष सिंह, सत्यम, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greetings of new year with enthusiasm and gaiety, banging started at 12 o'clock
अस्सी स्थित डुमरांव बाग अंगीठी रेस्टोरेंट में नया साल पर मस्ती करते लोग - फोटो : अमर उजाला
12 बजते ही बजे उठे चर्च के घंटे
नव वर्ष की अगवानी व पुराने साल को अलविदा कहने के लिए गुरुवार की रात्रि महागिरजा समेत तमाम चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहर के गिरजाघर चर्च सजधज कर पहले से ही तैयार थे। मध्यरात्रि की शुरुआत होते ही केक काटे गए और कैरोल सिंगिंग की धुन फिजा में गूंज उठी।

 
विज्ञापन
Greetings of new year with enthusiasm and gaiety, banging started at 12 o'clock
झालरों से सजाया गया चर्च - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष पर हुआ था यीशु का नामकरण
रामकटोरा चर्च के पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग के राजा ईसा मसीह धरती पर जन्मे थे और नया साल का पहला दिन प्रभु यीशु मसीह के नामकरण का दिन है। प्रभु यीशु बाल रूप में धरती पर आए थे, इसलिए भी नववर्ष का बड़ा महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed