फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Governor of Kerala in Jaunpur Said at Badlapur Festival To make India a global knowledge superpower

जौनपुर में केरल के राज्यपाल: बदलापुर महोत्सव में बोले- 'भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है'

Tue, 01 Nov 2022 05:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

मंगलवार को बाबतपुर से बदलापुर महोत्सव में शामिल होने जाते समय जौनपुर डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य 2040 तक एक कुशल शिक्षा प्रणाली बनाना है।  जिसमें सभी शिक्षार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुंच हो।

विज्ञापन
Governor of Kerala in Jaunpur Said at Badlapur Festival To make India a global knowledge superpower
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का डाक बंगले पर स्वागत करते भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य ही शिक्षा और सीखने पर ध्यान केंद्रित करना और 'भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति' बनाना है। मंगलवार को बाबतपुर से बदलापुर महोत्सव में शामिल होने जाते समय जौनपुर डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होने यह बात कही। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य 2040 तक एक कुशल शिक्षा प्रणाली बनाना है, जिसमें सभी शिक्षार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुंच हो। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक नई प्रणाली का निर्माण करना है जो भारत की परंपराओं और मूल्य को अपने अंदर समाहित करते हुए विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त करे। कहा कि भारत का पुनः गौरव स्थापित करने के लिए नई शिक्षा नीति में भारत के सांस्कृतिक इतिहास, वैज्ञानिक उनवेष (नवाचार)  इत्यादि आयामों पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन ही अधूरा रहता है। उन्होंने कहा कि आज के तकनीक के युग में तकनीक आधारित पूंजी का निर्माण होता है, आज जिसके पास तकनीक है वही पूंजीपति है। नई शिक्षा नीति जन-जन को तकनीकी ज्ञान एवं अपने संस्कृति का ज्ञान देने के लिए लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed