फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goods train derailed in Varanasi Hindi news

Varanasi: पटरी से उतरी मालगाड़ी, चार प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का संचालन बाधित; यात्री रहे परेशान

Sun, 19 Feb 2023 09:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Feb 2023 09:33 AM IST
सार

ऊंचाहार से धनबाद जा रही मालगाड़ी शाम 4.05 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफार्म से होकर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी का आगे से 29वां वैगन पटरी से उतर गया। हादसे की जानकारी होते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। रेल महकमे में को इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Goods train derailed in Varanasi Hindi news
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर शनिवार को एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। उसे पटरी पर लाने के लिए देर रात तक कार्य जारी रहा। इस घटना के कारण प्लेटफार्म नंबर छह से लेकर नौ तक ट्रेनों का परिचालन आधा घंटे तक बाधित रहा। इससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों सहित कई मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

ऊंचाहार से धनबाद जा रही मालगाड़ी शाम 4.05 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफार्म से होकर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी का आगे से 29वां वैगन पटरी से उतर गया। हादसे की जानकारी होते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। रेल महकमे में को इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में प्लेटफार्म नंबर छह, सात, आठ पर भी परिचालन को रोक दिया गया। कोटा पटना एक्सप्रेस को वीरापट्टी, पटना से कोटा जा रही ट्रेन को व्यासनगर में रोक दिया गया। शाम 4:25 बजे के बाद नौ नंबर को छोड़कर अन्य प्लेटफार्म से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया।

विज्ञापन

 

देर रात तक चलता रहा काम

घटना की जानकारी होते ही राहत-बचाव कार्य में रेलवे की आठ टीमें लगा दी गईं। इनमें एसपीएआरटी, इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल, कैरेज एंड वैगन, पीडब्लूवाई शामिल रहीं। एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी हासिल किए। नौ नंबर प्लेटफार्म की लाइन से ट्रेनों के परिचालन के लिए देर रात तक कार्य जारी रहा। 

एडीआरएम ने दिए जांच के आदेश

घटना की जानकारी होने के बाद एडीआरएम लालजी चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए संयुक्त टीम गठित की जाएगी। सभी विभागों से रिपोर्ट भी मांग ली गई है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

पोल शिफ्टिंग के दौरान गिरा पोल, बचा बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय ट्रेन नौ नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची, उसी समय ओएचई पोल के शिफ्टिंग का काम चल रहा था। नए पोल लगाने के बाद कर्मचारी पुराने पोल को हटा रहे थे। मालगाड़ी के आने की जानकारी होने पर कुछ मजदूर रस्सी से पोल को दूसरी ओर खींचकर खड़े थे। इसी बीच मालगाड़ी के आते ही रस्सी पर मजदूरों की पकड़ कमजोर हो गई और पोल रेलवे ट्रैक पर गिर गया। पोल गिरते ही मालगाड़ी का वैगन नंबर 29 डिरेल हो गया। डिरेल होने के बाद भी मालगाड़ी 80 मीटर तक आगे बढ़ती रही। इस वजह से प्लेटफार्म पर लगे कई वाटर हाईड्रेंट भी टूट गए। इस दौरान तेज आवाज हुआ और प्लेटफार्मों पर बैठे रेल यात्री सहम गए। मालगाड़ी के डिरेल होने की जानकारी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed