फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good News first model road in varanasi will be equipped with service corridor and get all kinds of facilities

Good News: सर्विस कॉरिडोर युक्त होगी वाराणसी की पहली मॉडल सड़क, मिलेंगी हर प्रकार की सुविधाएं

Sun, 29 May 2022 09:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 09:54 AM IST
सार

वाराणसी में 250 करोड़ रुपये की लागत से लहरतारा से रवींद्रपुरी तक फोरलेन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भविष्य में बार बार दूसरी एजेंसियों को सड़क की खोदाई न करनी पड़े। 

विज्ञापन
Good News first model road in varanasi will be equipped with service corridor and  get all kinds of facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्विस कॉरिडोर युक्त वाराणसी शहर में पहली मॉडल सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कराएगा। 250 करोड़ रुपये की लागत से लहरतारा से रवींद्रपुरी तक फोरलेन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जो मार्च 2024 तक पूरा होगा। इस सड़क का निर्माण अत्याधुनिक तरीके से किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भविष्य में बार बार दूसरी एजेंसियों को सड़क की खोदाई न करनी पड़े। इसके लिए यहां पर सर्विस कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसमें बिजली व पानी को छोड़कर बाकी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इस सर्विस कॉरिडोर के पहले नाली और बाद में पेयजल की लाइन होगी।

विज्ञापन

...तो पूरे जिले में बनेंगी मॉल सड़कें

इसके ऊपर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क को बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस सड़क पर निशान लगाने का काम जारी है। अगर यह सड़क कामयाब होती है तो पूरे जिले में इस तरह की अन्य मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। शासन के निर्देश पर जिले में एक मॉडल सड़क बनाने का फैसला लिया है। सड़कें जल्द ने टूटें और वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सड़क पर लाइटिंग की सुविधा, चमकने वाले सूचना पट्ट सहित अन्य और सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर लंबी होगी मॉडल सड़क

मॉडल सड़क लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह, बरेका, सुंदरपुर, बीएचयू और रवींद्रपुरी तक तकरीबन 10  किलोमीटर की होगी। यह फोरलेन सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार बनेगी। इसके अलावा इस सड़क पर डस्टबिन रखे जाएंगे। अत्याधुनिक लाइटें होंगी। सड़क किनारे हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। इस सड़क के पास ही रेहड़ी वालों के लिए भी जगह निर्धारित की जाएगी। 

एक मीटर गहरा और एक मीटर चौड़ा होगा सर्विस कॉरिडोर

24 मीटर की फोरलेन में एक मीटर गहरा और एक मीटर चौड़ा सर्विस कॉरिडोर होगा। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। इससे सड़कों की बार-बार खोदाई करने की नौबत नहीं आएगी। अब तक शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं है इसमें सर्विस कॉरिडोर का प्रावधान किया गया है। भविष्य में इसके एवज में पीडब्ल्यूडी संबंधित एजेंसियों से किराया भी वसूल सकेगा। 

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने कहा कि  मॉडल सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर रेलिंग भी लगाई जाएगी और फुटपाथ भी होगा। खास बात यह होगी कि इस सड़क पर सर्विस कॉरिडोर का प्रावधान किया गया है। जो शहर की पहली मॉडल सड़क होगी, इसमें सर्विस कॉरिडोर की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed