{"_id":"58ee00184f1c1bbc7fcf5b14","slug":"good-news-direct-flight-from-surat-to-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से गुजरात जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से गुजरात जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होगी विमान सेवा
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Thu, 13 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
aeroplane
पूर्वांचल से ट्रेन के जरिये गुजरात जाने वाले हजारों यात्रियों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति हो तो कन्फर्म टिकट न हो तो संकट और भी बढ़ जाता है। पूर्वांचल से गुजरात जाने वालों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार जल्द ही रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत वाराणसी से सूरत के बीच विमान शुरू करने जा रही है। भाजपा सांसद सीआर पाटिल और सूरत से बीजेपी सांसद दर्शना जरदोश ने मंगलवार को एयर इंडिया के सीएमडी से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद सीआर पाटिल ने ट्वीट कर बताया कि सूरत से दुबई के बीच 15 मई से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सूरत से वाराणसी के बीच जल्द ही प्रतिदिन विमान सेवा शुरू होगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
(conti)... Firstly, Mumbai-Surat-Mumbai Daily morning & evening Flights and Surat-Varanasi-Surat Daily flights to begin operating soon.(2)
— C R Paatil (@CRPaatil) April 11, 2017