फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good News: Arrangement of photography in Kashi Vishwanath Dham soon, devotees will be able to save the memories of Baba Dham

Good News: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को होगी वीआईपी बनने की अनुभूति, की जा रही ये खास व्यवस्था

Thu, 19 May 2022 10:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 May 2022 10:47 AM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर क्षेत्र में फोटोग्राफी की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Good News: Arrangement of photography in Kashi Vishwanath Dham soon, devotees will be able to save the memories of Baba Dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखरों की स्वर्णिम आभा अब श्रद्धालुओं के चेहरे पर भी बिखरेगी। बाबा के धाम में आने वाले श्रद्धालु स्वर्णशिखर के दर्शन की यादों को अपने साथ सहेज कर ले जा सकेंगे और उनको भी वीआईपी बनने की अनुभूति होगी।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर क्षेत्र में फोटोग्राफी की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद से दर्शन-पूजन के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

मोबाइल पर प्रतिबंध होने के कारण इच्छा अधूरी

हर कोई बाबा के भव्य धाम की यादों को सहेजने के लिए आतुर है, लेकिन मोबाइल पर प्रतिबंध होने के कारण यह इच्छा अधूरी रह जाती है। बाहर से ही श्रद्धालु तस्वीरें खींचाकर वापस लौट जाते हैं। बाबा के स्वर्णशिखर के साथ तस्वीर लेने की मंशा को देखते हुए मंदिर प्रशासन नई व्यवस्था की शुरूआत करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जब हाल ही में मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था तो उन्होंने कई श्रद्धालुओं में स्वर्णशिखर के साथ तस्वीरें नहीं क्लिक करा पाने का मलाल भी देखा था। श्रद्धालु मन मसोस कर बाहर से ही तस्वीरें खींचवाकर वापस लौटे थे। 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि देश भर से श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में फोटोग्राफी व्यवस्था की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से फोटोग्राफर नियुक्त किए जाएंगे जो श्रद्धालुओं की तस्वीर खीचेंगे और मौके पर ही उनको उपलब्ध भी करा देंगे। जिससे कि बाबा के धाम में आने वाला हर श्रद्धालु स्वर्णिम शिखर की स्वर्णिम यादों को अपने साथ सहेज कर ले जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed