फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gomti action plan project report gave to president ramnath kovind

राष्ट्रपति को सौंपी गोमती एक्शन प्लान की प्रोजेक्ट रिपोर्ट

Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Gomti action plan project report gave to president ramnath kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ‌की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
गोमती एक्शन प्लान की प्रोजेक्ट रिपोर्ट चित्रकूट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी गई। यह प्रोजेक्ट प्रथम चरण में जौनपुर के नगरीय क्षेत्र में गोमती नदी में गिर रहे सभी नालों को बंद कराके उन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने से जुड़ा है।
विज्ञापन


गोमती नदी के तटों का सुंदरीकरण करने, नदी की स्थिति की निरंतर जांच करने के लिए एक स्वच्छ गोमती लैबोरेटरी की स्थापना करने के लिए तैयार किया गया है। अभियान के संरक्षक नीरज गुप्ता ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंप कर स्वच्छ गोमती अभियान के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधानों में भी यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि बिना गोमती नदी की सफाई किए गंगा नदी की सफाई की कल्पना करना भी बेमानी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानकारी दी कि संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के शुरू कराए इस अभियान में धीरे-धीरे भारी जनमानस जुड़ता गया। इसके कारण मां गोमती के निर्मलीकरण के लिए जन आंदोलन खड़ा हो सका। 

राष्ट्रपति को दिया जौनपुर आने का निमंत्रण

Gomti action plan project report gave to president ramnath kovind
राष्ट्रपति को भेंट क‌िया स्मृति चिह्न - फोटो : अमर उजाला
नीरज गुप्ता ने बताया कि यह प्रोजेक्ट स्वच्छ गोमती अभियान की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष देश के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. इंद्रमणि मिश्र के निर्देश में तैयार कराया गया है। इसमें देश के वरिष्ठ पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों का सहयोग मिला है। 

इसमें प्रमुख रूप से प्रो. सिद्धनाथ उपाध्याय, प्रो. शांतनु मिश्र, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. विमल चंद्र, प्रो. अमरीश अधाना का विशेष सहयोग रहा है। संरक्षक ने राष्ट्रपति को अभियान का स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंटकर जौनपुर आने का निमंत्रण दिया।
 

संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष व महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र की ओर से प्रो. विजयनाथ मिश्र ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ दिया। पूरी बात को ध्यान से सुनने के बाद राष्ट्रपति ने गोमती समेत देश की सभी नदियों पर चिंता जाहिर की। इस मौके पर अभियान के विधिक सलाहकार, केंद्रीय गंगा अधिनियम ड्राफ्ट रिव्यू कमेटी के सदस्य अरुण गुप्ता, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed