{"_id":"5c3d8b9cbdec2273314f2982","slug":"golden-abhishek-patr-will-be-build-at-shivling-of-kashi-vishwanath-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगेगा सोने का अभिषेक पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगेगा सोने का अभिषेक पात्र
Tue, 15 Jan 2019 12:58 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगने वाला अभिषेक पात्र अब सोने का लगाया जाएगा। अब तक बाबा के ऊपर गिरने वाले अनवरत जल के लिए चांदी का पात्र लगाया गया था, लेकिन एक भक्त की इच्छा के बाद अब स्वर्ण का कलश लगने जा रहा है। इससे शिवलिंग पर निरंतर गिरने वाले जल की बूंदे अब स्वर्ण कलश से होकर गिरेंगी।
शिवलिंग पर हमेशा जल के गिरने का विधान है। इसके लिए ही मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर एक अभिषेक पात्र रखा होता है, इस पात्र की पेंदी में एक सुराख कर दिया जाता है। इससे शिवलिंग के उपर जल की बूंदे टपकती रहती हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर में भी शिवलिंग के ऊपर एक बड़ा चांदी से निर्मित अभिषेक पात्र लगा हुआ था, लेकिन एक भक्त ने उसे हटाकर सोने का अभिषेक पात्र लगाने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्क किया। इस पर मंदिर प्रशासन ने भक्त को अनुमति दे दी है। संभवत: मंकर संक्रांति के समय उसे लगा दिया जाएगा।

Trending Videos
दूरदर्शन पर दिखेगी बाबा की आरती
नमामि गंगे के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हो रही है। सोमवार को यह शूटिंग बाबा दरबार में की गई। इसके लिए शाम के समय सीरियल कलाकार राजीव खंडेवाल अपने यूनिट के साथ बाबा दरबार पहुंचे। सप्तऋषि आरती के पहले लगभग 20 मिनट की शूटिंग किया गया , जिसमें कई रीटेक भी हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि दूरदर्शन पर नमामि गंगे के अंतर्गत रग रग में गंगा नाम से एक डाक्यूमेंट्री फि़ल्म तैयार की जा रहा है उसी कड़ी में आज विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन के साथ डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की गई है, जो आगे चल कर अन्य धार्मिक स्थलों को भी शूट किया जायेगा। इससे पहले प्रयागराज में शूटिंग किया जा चुका है।