{"_id":"620e7fd707014a4edb218c4e","slug":"gold-brought-from-sharjah-by-making-a-paste-in-the-belt-was-caught-at-the-airport-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः शारजाह से बेल्ट में पेस्ट बनाकर लाया 566 ग्राम सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः शारजाह से बेल्ट में पेस्ट बनाकर लाया 566 ग्राम सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
Thu, 17 Feb 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:33 PM IST
सार
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को एक विमान यात्री पर संदेह हुआ। गहनता से जांच होने के बाद यात्री के पास सोना होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर विमान यात्री से पकड़ा गया सोना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को शारजाह से आए विमान यात्री के पास से 566 ग्राम सोना बरामद किया गया। कस्टम अधिकारियों के अनुसार सोने की कीमत 23 लाख 94 हजार 412 रुपये आंकी गई है। पैंट की बेल्ट में पेस्ट बनाकर सोना छुपाया गया था। यात्री को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या आई एक्स 184 के यात्रियों की जांच चल की गई। कस्टम अधिकारियों को एक विमान यात्री पर संदेह हुआ। यात्री की गहनता से जांच हुई। जिसके बाद यात्री के पास सोना होने की पुष्टि की गई। आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज के शेराजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, सोना पेस्ट बनाकर पैंट बेल्ट में छुपाया था। सोने के पेस्ट का वजन लगभग 566 ग्राम है। जिसमें 471.400 ग्राम शुद्ध सोना होने की बात कही गई है। 20 लाख से अधिक कीमत होना पर सोना जब्त कर यात्री को जेल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन