फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   God ganesha worshiped on ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी पर सजे विनायक के दरबार

Fri, 09 Jan 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 09 Jan 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
God ganesha worshiped on ganesh chaturthi
कोहरे की चादर से ढंके आसमान पर गुरुवार की रात पुत्र कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने चांद का घंटों इंतजार किया। जब धुंध में चंद्रमा की किरणों की झलक नहीं मिली तब पंचांग के समय के लिहाज से व्रतियों ने बाल की लटों से अर्घ्य देकर संतान के यश, मंगल के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


इसी के साथ जमकर आतिशबाजी हुई और दीपदान किया गया। उधर, छप्पन विनायकों की नगरी में गणेश मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


रात 8:17 बजे चंद्रदर्शन होना था लेकिन व्रतियों को खराब मौसम की वजह से निराश होना पड़ा। मंत्रोच्चार के साथ सनातनधर्मी परिवारों में व्रती महिलाओं ने घर-घर अर्घ्यदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में व्रती महिलाओं के अलावा अन्य भक्तों का रेला भोर में ही उमड़ पड़ा। सोनारपुरा में चिंतामणि गणेश मंदिर में दूब और फूलों से भगवान चिंतामणि का शृंगार किया गया था। गढ़वासी टोला स्थित सिद्धि विनायक के दरबार को भी फूलों, पत्तियों से सजाया गया था।

दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक के पट सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ खुले। सात बजे से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ शुरू हुआ। इसके बाद विश्व कल्याण की कामना से एक लाख दुर्वा से गणेश सहस्त्रार्चन किया गया। दोपहर 1.30 बज फलाहार भोग लगाया गया। शाम साढ़े सात बजे विराट आरती में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया।


बाबा को तीन कुंतल लड्डू का भोग लगा। ज्ञानेश्वर दुबे के सानिध्य में आरती दीपक दुबे, अनुराग मिश्र ने की। गुब्बारों, फलों के अलावा गुलाब, गेंदा, बेला के फूलों से सजाया गया। दुर्गाकुंड इलाका लतर से जगमगाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed