फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Global Investors Summit 127 entrepreneurs of Varanasi-Chandauli will invest, management gave big information

Global Investors Summit: वाराणसी-चंदौली के 127 उद्यमी करेंगे निवेश, मैनेजमेंट ने दी बड़ी जानकारी

Fri, 16 Dec 2022 02:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में वाराणसी और चंदौली के 127 उद्यमी 2500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने कहा कि समिट के लिए यूपीसीडा को अब तक 2500 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हस्तांतरित हुआ है। इसमें वाराणसी के 76 उद्यमियों ने 1500 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए फार्म भरा है।

विज्ञापन
Global Investors Summit 127 entrepreneurs of Varanasi-Chandauli will invest, management gave big information
यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 की तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल फरवरी में 10 से 12 तक होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में वाराणसी और चंदौली के 127 उद्यमियों ने 2500 करोड़ रुपये निवेश इच्छा जताई है। समिट के लिए मुख्यमंत्री ने एक ट्रिलियन डालर निवेश करने का लक्ष्य रखा है। यूपीसीडा की ओर से निवेश को आकर्षित करने के लिए गुरुवार को सुंदरपुर स्थित कार्यालय में इंवेस्टर्स समिट एवं उद्यमियों की संगोष्ठी हुई।  

विज्ञापन

इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने कहा कि समिट के लिए यूपीसीडा को अब तक 2500 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हस्तांतरित हुआ है। इसमें वाराणसी के 76 उद्यमियों ने 1500 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए फार्म भरा है। इसी प्रकार चंदौली के 51 उद्यमियों ने 1000 करोड़ रुपये निवेश के लिए फार्म भरा है। उन्होंने अधिक से अधिक निवेश करने के लिए अनुरोध भी किया।  
विज्ञापन

यूपीसीडा के महाप्रबंधक (अभियंत्रण) एके अरोड़ा ने बताया कि प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में जुटा है। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को बेहतर वातावरण देने के लिए कटिबद्ध हैं। वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) आरके चौहान ने अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन, करखियांव औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी एसोसिएशन और एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के भावी निवेशकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने अधिक से अधिक निवेश का आह्वान किया। संगोष्ठी में डीके जैन, चंद्रशेखर जायसवाल आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed