फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Global gathering in Maha Kumbh is proof of faith and belief: Laxman Acharya

महाकुंभ में वैश्विक समागम आस्था और विश्वास का प्रमाण : लक्ष्मण आचार्य

Thu, 16 Jan 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Global gathering in Maha Kumbh is proof of faith and belief: Laxman Acharya
काशी पहुंचे राज्यपाल लोगों के साथ खिचड़ी भोज में हुए शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार को काशी पहुंचे। प्रबुद्धजनों ने नागपुर वाटिका अस्सी पर उनका सम्मान किया। यहां उन्होंने प्रबुद्धजनों के साथ खिचड़ी खाई और देश की सांस्कृतिक समृद्धि पर बात की।

राज्यपाल ने कहा कि 144 वर्षों बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में दुनियाभर से लोगों का आना देश के लिए गर्व का विषय है। एक साथ इतना बड़ा सांस्कृतिक एकत्रीकरण दुनिया में कहीं नहीं हुआ। यह सनातन और भारत के प्रति बढ़ती आस्था व विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भव्य और स्वच्छ महाकुंभ के आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं का एकत्रित होना भारतीय संस्कृति की शक्ति को दर्शाता है। इस मौके पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, भाजपा नेता सुधीर मिश्रा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed