फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Global Energy Independence Day Three big institutes including IIT BHU will suggest ways to recycle solid waste

ग्लोबल एनर्जी इंडिपेंडेंस डे: IIT BHU समेत तीन बड़े संस्थान सुझाएंगे सॉलिड वेस्ट को रिसाइकिल करने का तरीका

Wed, 10 Jul 2024 10:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा पंकज चौबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
पंकज चौबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

Varanasi News: ठोस अपशिष्ट को लेकर आईआईटी बीएचयू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मटेरियल का उपयोग कर विकास का काम किया जाएगा। तीनों संस्थानों को विश्लेषण के लिए 10 साइटें मिली हैं।

विज्ञापन
Global Energy Independence Day Three big institutes including IIT BHU will suggest ways to recycle solid waste
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बने ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) का उपयोग कर विकास के काम में लेने की मुहिम के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू समेत देश के तीन बड़े संस्थान ठोस अपशिष्ट को रिसाइकिल करने का तरीका ढूढ़ेंगे। इसके जरिये ठोस अपशिष्ट को ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों में परिवर्तित कर उपयोग में लिया जाएगा। इनमें फर्निश ऑयल भी शामिल है, जो सड़क निर्माण के कार्य में लिया जाता है।
विज्ञापन


देशभर में हर रोज हजारों मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट कचरे के रूप में निकलता है। अकेले बनारस में 800 मीट्रिक टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। त्योहार आदि के मौके पर यह बढ़कर 1000 मीट्रिक टन हो जाता है। मगर, शहर की पर्यावरणीय जरूरतों के हिसाब से सटीक तरीका न होने से बमुश्किल 25 से 30 फीसदी ठोस अपशिष्ट ही रिसाइकिल हो पाता है। राजधानी दिल्ली में भी 30 से 40 फीसदी ठोस अपशिष्ट की रिसाइकिलिंग हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर (पीएसए) ने आईआईटी बीएचयू, आईआईटी मद्रास और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज बंगलूरू को ठोस अपशिष्ट को रिसाइकिल करने के तरीके ढूंढ़ने की जिम्मेदारी दी है। 

एक करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत इन संस्थानों के वैज्ञानिक आठ से 10 साइटों का विश्लेषण कर सॉलिड वेस्ट रिसाइकिलिंग के सटीक तरीके सुझाएंगे। तीनों संस्थानों को विश्लेषण के लिए 10 साइटें मिली हैं। आईआईटी बीएचयू को वाराणसी और दिल्ली में विश्लेषण करना है।

करसड़ा में मिला वायु प्रदूषण और माइक्रो प्लास्टिक
आईआईटी बीएचयू के अध्ययन में बनारस के करसड़ा की हवा में प्रदूषण मिला है। यहां एसटीपी है। ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए यहां डंप किए जाते हैं। वहां की हवा में प्रदूषण का स्तर मानक से अधिक मिलने के साथ ही पानी में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं। 

करसड़ा की हवा में कॉर्बन डाई ऑक्साइड और मीथेन गैस की मौजूदगी मिली है। अगर ठोस अपशिष्ट शोधित नहीं होता तो वह ग्लोबल वार्मिंग की वजह भी बनता है। इससे ठोस अपशिष्ट को भविष्य के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

हवा, पानी और मिट्टी तीनों को दूषित कर रहा ठोस अपशिष्ट
देश के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर (पीएसए) के अधीन काम करने वाली ‘वेस्ट टू वेल्थ मिशन’ कमेटी के सदस्य व आईआईटी बीएचयू के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि ठोस अपशिष्ट आने वाले समय में पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनने वाले हैं। प्लास्टिक कचरा हवा, पानी और मिट्टी तीनों को दूषित कर रहा है। 

ठोस अपशिष्ट से प्लास्टिक कचरा अलग कर उसे जरूरत की सामग्री और कंपोस्ट बनाया जाता है। ठोस अपशिष्ट के रिसाइकिलिंग के क्या प्रॉपर तरीके हो सकते हैं, इसका विश्लेषण करने की जिम्मेदारी आईआईटी बीएचयू को मिली है, जिस पर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed