फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl suicide hanged after fight with boyfriend police started investigation in varanasi up

वाराणसी: ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल में मिली लाश

Thu, 23 Apr 2020 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Girl suicide hanged after fight with boyfriend police started investigation in varanasi up
मृतक छात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के चेतगंज थाना के दलहट्टा क्षेत्र स्थित प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली स्नातक की छात्रा अंजली(19) ने गुरुवार को फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात फोन पर अंजली और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आवेश में आकर अंजली ने फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया और जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार के नालंदा की रहने वाली अंजली(19) बीएचयू से संबद्ध आर्य महिला पीजी कॉलेज में बीए आनर्स (सोशल साइंस) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बना कर फांसी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कमरे का दरवाजा गुरुवार को दोपहर तक नहीं खुला तो वार्डन ने थाने पर सूचना दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज पानदरीबा अर्जुन सिंह और चौकी इंचार्ज चेतगंज प्रीतम तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों ने छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव नीचे उतारा। छात्रा के परिजनों सूचना दे दी है, उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed