फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student death in road accident

स्कूल जा रही एलकेजी की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत, बड़ी बहन घायल

Fri, 23 Mar 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Mar 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Girl student death in road accident
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
बनारस में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर के चपेट में आने से सात वर्षीय एलकेजी की छात्रा मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन कक्षा सात की छात्रा हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को सहित हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नाथूपुर डगरा निवासी शिव कुमार पटेल दूध का कारोबार करते हैं। शिव तीन बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। शिव कुमार वर्मा की पुत्री जागृति वर्मा (7) अपनी बड़ी बहन वंदना के साथ साइकिल से पद्मासिनि विद्या विहार इंटर कालेज में पढ़ने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आगे चल रहे मालवाहक टेंपो के अचानक ब्रेक मारने से साइकिल सवार वंदना वर्मा लड़खड़ा कर बाए तरफ गिर गई। जबकि जागृति दाहिने तरफ गिर गई।

उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जागृति वर्मा को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर डीरेका चौकी पर पहुंची मीना देवी ने जैसे ही जागृति का शव देखा वो अचेत हो गई।


उधर, शिव कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल था और ढांढस बंधाने वालों की हिम्मत जवाब दे जा रही थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed