{"_id":"5bbbad1e867a5528167eb7ec","slug":"girl-murder-due-to-honour-killing-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः प्रेमी के साथ भागी युवती चार माह बाद लौटी घर तो मिली मौत, परिजनों ने कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः प्रेमी के साथ भागी युवती चार माह बाद लौटी घर तो मिली मौत, परिजनों ने कहा...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ भागी युवती रविवार को घर लौटी और सोमवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिवार वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए। युवती की मौत होने पर शाम को दफना दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
love
युवती चार माह पहले दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। रविवार को दोनों घर लौट आए थे। इधर, सोमवार को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई, लेकिन परिवार वालों ने उसका इलाज नहीं कराया।
demo
थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे दफना दिया गया। दो संप्रदायों से मामला जुड़े होने के नाते गांव में तनाव पैदा हो गया है। लेकिन, किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवती को जलाकर मार डालने के बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
जबकि परिवार वालों का कहना है कि युवक ने शादी करने से फोन पर मना कर दिया तो युवती ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि पुलिस को किसी ने तहरीर या सूचना नहीं दी है। मामला गंभीर है। छानबीन कराई जाएगी