Varanasi: पुलिस चौकी में तैनात दरोगा पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, DCP काशी जोन को जांच सौंपी गई
वाराणसी के सिगरा थाने की एक पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा पर लक्सा क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। डीसीपी काशी जोन को जांच सौंपी गई है।
विस्तार
वाराणसी के सिगरा थाने की एक पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा पर लक्सा क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वर्ष 2019 से उसकी दरोगा से जान-पहचान है। अब शादी की बात करने पर दरोगा उसे जान से मारने की धमकी देता है। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर डीसीपी काशी जोन को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त और डीएम ने रोहनिया थाने में सुनी फरियाद
समाधान दिवस पर शनिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रोहनिया थाने में जनसुनवाई की। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी के समक्ष 23 प्रार्थना पत्र आए। सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 16 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे।
ये भी पढ़ें: खाकी को किया कलंकित; इनकम टैक्स अधिकारी बन व्यापारियों से करते थे वसूली, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित
उन प्रार्थना पत्रों को राजस्व कर्मियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। लोहता थाने में 10 प्रार्थना पत्र आए। नौ प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से और एक पुलिस से संबंधित था। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित कर्मियों को निस्तरित करने के लिए सौंप दिया गया।