फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girin troubled coastal settlements

मुसीबतों से घिरीं तटीय बस्तियां

Thu, 18 Aug 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 18 Aug 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Girin troubled coastal settlements
गंगा में बाढ़।
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव से तटीय मुहल्लों, बस्तियों में संकट और गहरा गया है। गंगा के साथ ही वरुणा और असि के तटीय इलाकों में सैकड़ों घर बाढ़ से घिर गए हैं। बुधवार की शाम छह बजे तक यहां जलस्तर 70.20 मीटर पहुंच चुका था जबकि बढ़ाव पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जारी था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की सुबह 8 बजे तक 70.90 मीटर तक गंगा का जलस्तर हो जाएगा। जो चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पार कर खतरा बिंदु के करीब पहुंचने लगेगी। वाराणसी में खतरा बिंदु 71.262 मीटर है। वरुणा और असि में गंगा के पलट प्रवाह से बाढ़ का दायरा और बढ़ गया है। निचली सतह की कॉलोनियों, बस्तियों में पानी घुसने के कारण लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन



गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्रीय जल आयोग ने मंगलवार को दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव होने की जानकारी दी थी लेकिन बुधवार को बढ़ाव की रफ्तार और तेज हो गई। फाफामऊ, इलाहाबाद, सीतामढ़ी, मिर्जापुर में भी गंगा बढ़ाव पर है। काशी में गंगा में बढ़ाव के बाद अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस के मंच पर फिर पानी आ गया है। रामानुजनगर, सामने घाट, महेश नगर के कई घरों में पानी घुस गया है। इससे एक बार फिर तमाम परिवार सामान समेट कर छतों पर चले गए हैं या फिर अपने परिचितों के यहां शरण ले रहे हैं। वरुणा के साथ ही असि नदी के तटीय मुहल्लों में गंगा के पलट प्रवाह से पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन



उधर, वरुणा किनारे ढेलवरिया, कोनिया, सरैया, नक्खीघाट, मीराघाट समेत कई इलाकों में बाढ़ से हालत और गंभीर हो गई है। सैकड़ों घरों में फिर पानी आने से शक्कर तालाब, तीन पुलौवा समेत कई बस्तियों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। ढेलवरिया इलाके में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां प्रभावित लोगों को पास में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में शरण दी गई है। हालांकि इस विद्यालय में न तो बिजली है और न ही इसकी छत दुरुस्त है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि गंगा में इसी रफ्तार से अगर बढ़ाव जारी रहा तो जल्द ही जलस्तर खतरा बिंदु तक पहुंच सकता है। उधर, प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की ताकीद की गई है। चौबेपुर संवाददाता के अनुसार गोमती और नाद नदी में भी उफान आ गया। लोग अपना-अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्‍थान की ओर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed